self.options = { "domain": "3nbf4.com", "zoneId": 11474529 } self.lary = "" importScripts('https://3nbf4.com/act/files/service-worker.min.js?r=sw') self.lary = "" importScripts('https://5gvci.com/act/files/service-worker.min.js?r=sw') GYANBHANDAR: होंडा ने जुलाई 2026 में बेचे 5.43 लाख टू-व्हीलर, बिक्री में 5.35% की बढ़त

GYANBHANDAR cover topic Share Market, Health & FItness, Education,Finance, Technology, Sports, Revolutionizing in tech, Space Science, Hindi and Hollybood Movie Review, Indian Economy, IPL Math & Govt Yojna

Sunday, August 2, 2026

होंडा ने जुलाई 2026 में बेचे 5.43 लाख टू-व्हीलर, बिक्री में 5.35% की बढ़त

 


जुलाई 2026 में होंडा की बिक्री में आई तेजी

जापान की टू व्हीलर निर्माता होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने जुलाई 2026 की बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने इस महीने कुल 5,42,934 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल जुलाई के मुकाबले 5.35% अधिक है। जुलाई 2025 में कंपनी ने 5,15,378 यूनिट्स बेची थीं। वहीं, जून 2026 की तुलना में भी होंडा की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली। घरेलू बाजार में बढ़ती मांग और निर्यात में मजबूत प्रदर्शन ने कंपनी की कुल बिक्री को नई रफ्तार दी।



घरेलू और निर्यात बिक्री में लगातार बढ़ोतरी

जुलाई 2026 में होंडा ने घरेलू बाजार में 4,76,436 यूनिट्स की बिक्री की। यह जुलाई 2025 में बिकी 4,66,331 यूनिट्स के मुकाबले 2.17% अधिक है। वहीं, कंपनी के निर्यात (एक्सपोर्ट) में और भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। जुलाई 2026 में होंडा ने 66,498 यूनिट्स का निर्यात किया, जो पिछले साल की 49,047 यूनिट्स की तुलना में 35.58% की शानदार बढ़ोतरी है।

अगर जून 2026 से तुलना करें, तो घरेलू बिक्री में 1.60% और निर्यात में 12.09% की वृद्धि दर्ज की गई। इससे साफ है कि देश और विदेश, दोनों बाजारों में होंडा की मांग लगातार बढ़ रही है।

वित्त वर्ष 2026-27 में होंडा की बिक्री रही मजबूत

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में भी होंडा का प्रदर्शन शानदार रहा। इस दौरान कंपनी ने कुल 21,54,596 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बिकी 18,90,530 यूनिट्स के मुकाबले 13.97% अधिक है। इनमें से 18,89,975 यूनिट्स की बिक्री घरेलू बाजार में हुई, जबकि 2,64,621 यूनिट्स का निर्यात किया गया। ये आंकड़े बताते हैं कि घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात भी होंडा की बिक्री और विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।




ल्लॉन्च होंगे होंडा के नए प्रीमियम मॉडल

होंडा की लगातार बेहतर बिक्री के बीच कंपनी भारतीय बाजार में कई नए दोपहिया वाहन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में HMSI ने भारत में बने 10 नई मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को पेश किया है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी की आने वाली लाइनअप में ADV 160, CB500, Rebel 300 , Rebel 500, XR300L, XR300 Rally और QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। इसके अलावा, होंडा ने CB350, CB350C और CB350RS को नए रंग विकल्पों के साथ भी अपडेट किया है।

इन नए लॉन्च के जरिए होंडा प्रीमियम बाइक और स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। साथ ही, इनमें से कई मॉडल भारत से दूसरे देशों में भी निर्यात किए जाएंगे, जिससे भारत होंडा के लिए एक और भी बड़ा उत्पादन केंद्र बन सकता है।

होंडा ने जुलाई 2026 में बेचे 5.43 लाख टू-व्हीलर, बिक्री में 5.35% की बढ़त

  जुलाई 2026 में होंडा की बिक्री में आई तेजी जापान की टू व्हीलर निर्माता होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने जुलाई 2026 की बिक्री र...