TATA Motors पर हुआ एक्शन, RBI ने खोली 2015 की फाइल और ठोक दिया मोटा जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
आरबीआई ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड पर 2015 के फेमा नियमों के उल्लंघन के एक पुराने मामले में 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। टाटा ग्रुप इस समय टाटा संस के नए चेयरमैन की खोज में लगा हुआ। इसी बीच ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors Passenger Vehicles Limited) पर आरबीआई का एक्शन हुआ है। कंपनी पर फेमा (FEMA) नियमों के उल्लंघन के एक पुराने मामले में जुर्माना लगाया है।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड पर यह कार्रवाई 2015 से जुड़े एक मामले को लेकर की गई। उस समय कंपनी ने एक विदेशी निवेश किया था। इसी निवेश को लेकर उस पर RBI ने जुर्माना लगाया है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीक्लस ने खुद ही शेयर बाजार को दी गई आधिकारिक सूचना में इस बात की जानकारी साझा की है।
RBI ने टाटा मोटर्स पर क्यों लगाया जुर्माना?
टाटा ग्रुप की टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा विभाग ने 20 अगस्त, 2026 को एक 'कंपाउंडिंग ऑर्डर' जारी किया है। इस आदेश के तहत कंपनी को 2,00,000 रुपये (दो लाख रुपये) का कंपाउंडिंग शुल्क भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

