केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( FM Nirmala Sitharaman ) आज अपना पांचवा बजट पेश कर रही है. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मंजूरी ली. इसके बाद सीधे संसद पहुंची. जहां पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत तमाम मंत्री मौजूद रहे. करीब 10 बजकर 35 मिनट पर कैबनेट ने बजट को मंजूरी दी. जिसके बाद बाकी सभी मंत्रियों के साथ वित्त मंत्री लोकसभा के लिए निकली. और बजट पेश किया.
आम बजट में क्या सस्ता क्या महंगा
मोदी सरकार के बजट में कई चीजें सस्ती हुई तो कई महंगी. टीवी और मोबाइल फोन सस्ते होंगे. टीवी पर कस्टम ड्यूटी 2.5 प्रतिशत कम की. सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क 16 प्रतिशत तक बढ़ाया जिसकी वजह से ये और महंगी होगी. सोने चांदी के सामानों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है जिससे ये और महंगे होंगे. ब्लेंडेड CNG को GST के दायरे से बाहर रखने का ऐलान किया गया है.
Budget 2023 में महिलाओं के लिए घोषणा
आम बजट 2023 में महिलाओं के लिए घोषणा पर बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक नई योजना का ऐलान किया. इसमें महिला बचत योजना में 2 साल तक 2 लाख रुपए के निवेश पर छूट दी गई है. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 30 लाख तक की छूट दी गई है. वित्त मंत्री ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना में महिलाओं को 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
बजट 2023- इनकम टैक्स में बड़ी छूट
मोदी सरकार ने बजट 2023 में इनकम टैक्स में बड़ी छूट दी है. 7 लाख की इनकम पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा.